लातेहार सिविल कोर्ट परिसर की दुकानों में चोरी का खुलासा:पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी में इस्तेमाल औजार बरामद

लातेहार पुलिस ने सिविल कोर्ट परिसर स्थित दो दुकानों में हुई चोरी की घटना का दूसरे ही दिन मंगलवार को सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में विवेक कुमार उर्फ मूसा (पिता अवधेश प्रसाद, थाना चौक लातेहार), अभय कुमार उर्फ कारु (पिता वीरेंद्र प्रसाद, शिवपुरी मोहल्ला जायसवाल गली लातेहार), मुनू दास उर्फ मामा (पिता सुदर्शन दास, अंबाकोठी) और सूरज कुमार यादव उर्फ नटवा (पिता कामेश्वर यादव उर्फ टुन्नू, बानपुर) शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार, चार रिम स्टांप पेपर और चोरी की गई 3240 नकद राशि बरामद की है। यह जानकारी प्रभारी थाना प्रभारी रमाकांत गुप्ता ने दी। एक दुकान का ताला तोड़ने में नहीं हो सके सफल रमाकांत गुप्ता ने बताया कि रविवार रात सिविल कोर्ट परिसर में स्थित स्टांप वेंडर रिजवान अख्तर और पवन कुमार पाठक की दुकान का ताला तोड़कर चोरी की गई थी। इसके अतिरिक्त, दुकानदार अमित सिन्हा की दुकान में भी ताला तोड़ने का प्रयास किया गया था, लेकिन चोर सफल नहीं हो सके। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *