ग्रेटर लुधियाना डेवलपमेंट अथॉरिटी ने लादियां कलां और हुसैनपुरा गांव में 3 अनधिकृत कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। मुख्य प्रशासक गलाडा हरप्रीत सिंह को सूचना मिली कि लुधियाना के बाहरी इलाके में अनाधिकृत कॉलोनियां बन रही हैं। लोगों को कॉलोनियों में सस्ते भूखंडों के वादे किए जा रहे हैं। उन्होंने टाउन प्लानर संदीप को कार्रवाई के निर्देश दिए। सोमवार को गलाडा की टीम मौके पर पहुंची और अनाधिकृत और अनियोजित विकास के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने निर्माणाधीन स्थलों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। टीम ने सड़कें, चारदीवारी, मार्ग, सीवर मैनहोल को जेसीबी की मदद से तोड़ दिया। मुख्य प्रशासक गलाडा हरप्रीत सिंह ने कहा कि जनता से अपील है कि वे ऐसी अस्वीकृत कॉलोनियों में निवेश या प्लॉट न खरीदें।


