नियमित रूप से न खाकर कभी-कभी ही अपनी डाइट में शामिल करना बेहतर होता है। फ्रोजन फूड्स का सेवन ताजे खाने के विकल्प के रूप में न किया जाए। ताजे फल, सब्जियां और अनाज हमेशा फ्रोजन फूड्स से बेहतर होते हैं, क्योंकि इनमें पोषण तत्वों की अधिकता होती है और इनमें केमिकल्स का इस्तेमाल नहीं होता। फ्रोजन फूड्स के फायदे और नुकसान को समझते हुए, इनका सही और सीमित रूप में सेवन सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, किसी भी प्रकार के प्रिजर्वेटेड और प्रोसेस्ड फूड्स को अधिक खाने से बचना चाहिए और ताजे और प्राकृतिक आहार को प्राथमिकता देनी चाहिए। यह बात खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए अधिक महत्वपूर्ण है, क्योंकि उनका पाचन और इम्युन सिस्टम अधिक संवेदनशील होता है। भास्कर न्यूज। लुधियाना फ्रोजन फूड्स आजकल हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुके हैं। कामकाजी और व्यस्त जीवनशैली में इसका उपयोग बढ़ा है, क्योंकि यह समय की बचत करता है और खाने की सुविधा प्रदान करता है। शहर के प्रमुख डाइटिशियन से बात की तो पाया कि इनका उपयोग सीमित मात्रा में और सही तरीके से करना जरूरी है। फ्रोजन फूड्स का सबसे बड़ा फायदा यह है कि ये लंबे समय तक स्टोर किए जा सकते हैं। जरूरत के समय निकालकर इस्तेमाल कर सकते हैं, जैसे कि फ्रोजन वेजिटेबल्स, फ्रोजन मांस, फ्रोजन पिज्जा और अन्य पैक्ड आइटम्स। ये जल्दी पक जाते हैं और किचन में बहुत सी झंझटों से बचाते हैं। यही कारण है कि आजकल फ्रोजन फूड्स की मांग बहुत बढ़ गई है। इसके कुछ नुकसान भी हैं जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। जब फ्रोजन फूड्स का अत्यधिक सेवन किया जाता है, तो ये सेहत पर नकारात्मक असर डाल सकते हैं। फ्रोजन फूड्स में अक्सर उच्च मात्रा में सोडियम, शुगर और वसा होती है। उदाहरण के लिए फ्रोजन पिज्जा, बर्गर और फ्रेंच फ्राइज में ट्रांस फैट और अधिक कैलोरी की मात्रा हो सकती है। इनका अधिक सेवन करने से वजन और पूरे स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। ऐसे में इनका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। इसमें इस्तेमाल होने वाले प्रिजर्वेटिव्स और एडिटिव्स भी एक और चिंता का विषय हैं। ये केमिकल्स, जो इन फूड्स को लंबे समय तक ताजे बनाए रखने के लिए डाले जाते हैं, सेहत पर हानिकारक प्रभाव डाल सकते हैं। यदि इनका सेवन अधिक मात्रा में किया जाए तो ये हॉर्मोनल असंतुलन, एलर्जी और पाचन संबंधित समस्याओं का कारण बन सकते हैं। यह सुनिश्चित करें कि जो फ्रोजन फूड्स खरीद रहे हैं, वे गुणवत्ता में अच्छे हों और किसी भी तरह के केमिकल्स और प्रिजवेटिव्स से मुक्त हों। हमेशा फ्रोजन फूड्स को रेफ्रिजरेटर में सही तापमान पर स्टोर करें, ताकि वे अपनी ताजगी बनाए रखें। फ्रोजन फूड्स को पका कर खाने से पहले इसे सही तरीके से गर्म करना चाहिए। बैक्टीरिया और वायरस से बचने के लिए फूड को पूरी तरह से पकाना जरूरी होता है।


