लापता गुमइंसान को दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया
पुष्पराजगढ़। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान के निर्देशन मे, अति. पुलिस अधीक्षक इसरार मन्सूरी तथा अनु.अधि. पुष्पराजगढ़ (पुलिस) के मार्ग दर्शन में थाना राजेन्द्रग्राम पुलिस द्वारा गुम इंसान क्रं. 18/2017 दिनांक 03 नवंबर 2017 सूचना कर्ता मुन्नेलाल जयसवाल पिता फुल्लू प्रसाद उम्र 54 वर्ष निवासी ग्राम पकरी टोला थाना राजेंद्र ग्राम जिला अनूपपुर मध्य प्रदेश का रिपोर्ट दर्ज कराया कि मेरी लडकी खुशी(परिवर्तित नाम) जयसवाल उम्र 25 वर्ष की दिनांक 02 नवंबर 2017 को घर से बिना बताये कही चली गई है जिसकी रिपोर्ट पर गुम इंसान क्रमांक 18/17 कायम कर गुमशुदा की पता तलाश की जा रही थी। दौरान पता तलास दिनांक 05 मई 2025 को खुशी जयसवाल (परिवर्तित नाम) पति जालम सिंह बंजारा उम्र 25 वर्ष निवासी सेनगुड़ा थाना करंजिया जिला डिंडोरी मध्य को ग्राम सेनगुड़ा थाना करंजिया जिला डिंडोरी से बुलाया जाकर थाना राजेंद्र ग्राम जिला अनूपपुर से दस्तयाब किया जाकर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया है। गुमशुदा की दस्तयाबी में थाना प्रभारी राजेन्द्रग्राम निरी वीरेन्द्र कुमार बरकरे, सउनि यादवेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक राजेंद्र यादव की अहम भूमिका रही।


