लापरवाही:लोगों का इलाज घर के पास ही हो इसलिए दो साल पहले हमर अस्पताल बनाया, आज तक शुरू नहीं

शहर के लोगों का इलाज उनके घर के पास ही हो सके इसलिए हमर क्लिनिक योजना शुरू की गई। कई वार्डों में इस क्लिनिक में इलाज भी शुरू हो गया। लेकिन संजयनगर में स्थित हमर क्लिनिक के भवन को बने करीब दो साल बीत जाने के बाद भी आज तक यहां जांच तक शुरू नहीं हो पाई है। पिछले साल 13 दिसंबर को इसका वर्चुअल उद्घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने किया था। लेकिन इसके बाद से भवन का ताला आज तक नहीं खुला। संजयनगर समेत आसपास के वार्डों के लोगों ने इसकी शिकायत पार्षद, जोन कमिश्नर और सीएमएचओ से की। इसके बावजूद आज तक अस्पताल नहीं खुला। लोग इस भवन के सामने गाड़ी खड़ी कर रहे हैं। आमातालाब के पास भवन ही नहीं बना पाए
इसी तरह का हाल कारी तालाब आमातालाब का भी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से यहां भी हमर क्लिनिक भवन के लिए कंस्ट्रक्शन का काम शुरू किया गया था। पिछली सरकार का कार्यकाल खत्म होने के बाद भी यहां अभी तक प्लिंथ लेवल का ही काम हो पाया है। लोगों का कहना है कि वार्ड पार्षद ने इसका काम रुकवा दिया। संजय नगर में जल्द शुरू होगा अस्पताल
संजयनगर में स्थित हमर अस्पताल तकनीकी दिक्कतों की वजह से शुरू नहीं हो पाया था। जल्द ही इसे शुरू कर दिया जाएगा। कारी तालाब के पास बनने वाले क्लिनिक का काम प्लिंथ लेवल के बाद से रुका हुआ है। काम क्यों रुका है इसकी जांच भी कराई जाएगी।
डॉ. मिथिलेश चौधरी सीएमएचओ, रायपुर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *