लापरवाही से वाहन चलाने पर दो चालकों से वसूले

जांजगीर | शहर में यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया गया। 1 अप्रैल 2025 को थाना जांजगीर क्षेत्र में वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान एक पिकअप चालक को लापरवाही से सवारी बैठाते पकड़ा गया। वहीं, एक बाइक चालक मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाता मिला। दोनों चालकों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। पिकअप चालक से 8500 रुपए और बाइक चालक से 1800 रुपए का समन शुल्क वसूला गया। कुल 10300 रुपए का जुर्माना लगाया गया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में की गई। जिला पुलिस सड़क हादसों में कमी लाने और नियम तोड़ने वालों पर सख्ती कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *