भास्कर न्यूज| जांजगीर शिवरीनारायण क्षेत्र के ग्राम लोहर्सी खार में जुआ खेलने वाले 12 जुआरियों को पकड़ने में पुलिस ने सफलता पाई है। आरोपियों के कब्जे से 56000 रुपए जब्त किए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, एसपी विवेक शुक्ला ने क्राइम मीटिंग की बैठक में जुआ पर रोक लगाने का आदेश दिया है। ऐसे में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप ने क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए हर थाने को इस दिशा में कदम उठाने को कहा है। मंगलवार को चांपा एसडीओपी यदुमणी सिदार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना शिवरीनारायण क्षेत्र के ग्राम लोहर्सी में कुछ लोग रुपए पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। उनकी सूचना पर टीआई भास्कर शर्मा के नेतृत्व में छापेमार कार्रवाई की गई और 12 जुआरियों को जुआ खेलते पकड़ा गया। उनके कब्जे से कुल 56000 रुपए बरामद हुआ। जुआ खेलते ये आरोपी पकड़े गए मामले में जयशंकर साहू निवासी कोहका, हेमंत साहू निवासी बिलारी, संतोष जांगड़े निवासी महका, मनोज कुमार निवासी बेल्हा, मनीराम वैष्णव निवासी लोहर्सी, तिलेश्वर साहू निवासी लोहर्सी, विनेाद कुमार कश्यप निवासी लोहर्सी, भागवत साहू निवासी लोहर्सी, मोचन साहू निवासी लोहर्सी, अश्वनी साहू निवासी धरदेई, सोनाउ केंवट निवासी धरदेई पर कार्रवाई की गई।


