लापरवाही:10 साल में एक भी प्रोजेक्ट नहीं ला पाए और करोड़ों की खाली जमीन पर लोग फेंक रहे कचरा

निगम और प्रशासन के अफसरों की लापरवाही का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शहर में करीब 10 साल से सिंचाई कॉलोनी, पंडरी बस स्टैंड और तेलीबांधा थाने के पास खाली जमीन पर अब तक एक भी प्रोजेक्ट नहीं ला पाए हैं। लेकिन साइंस कॉलेज की चौपाटी को रातों रात शिफ्ट कर दिया गया। अब इस खाली जमीन पर नई लाइब्रेरी बनाने का प्लान लाया गया है। राज्य सरकार ने शांति नगर सिंचाई कॉलोनी में आवासीय और कमर्शियल प्रोजेक्ट बनाने का प्लान तैयार किया है। जो अभी तक फाइलों से ही बाहर नहीं निकल पाया है। इसी तरह तेलीबांधा थाने के पास लक्ष्मण झूला और सौंदर्यीकरण की योजना भी सालों से अटकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *