बालोद| पुलिस ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। 374 लापरवाह वाहन चालकों पर कार्रवाई कर 3 लाख 46 हजार 600 रुपए जुर्माना वसूला गया। मालवाहक वाहनों में सवारी बैठाने के 20 मामलों में 1 लाख 15 हजार 300 रुपए का जुर्माना लगाया गया। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 6 चालकों पर 51 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया गया। इन सभी मामलों में चालकों को न्यायालय में पेश किया गया। शराब पीकर वाहन चलाने और मालवाहकों में सवारी बैठाने वाले चालकों के लाइसेंस निलंबन के लिए परिवहन विभाग को पत्र भेजा गया है। अभियान का उद्देश्य सड़क हादसों में कमी लाना और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। समाधान शिविरों में जागरूकता रथ के माध्यम से सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम और नए कानून की जानकारी दी गई।


