बालोद| होमगार्ड विभाग में महिला एवं पुरुष नगर सैनिकों के रिक्त पद की पूर्ति के लिए लिखित परीक्षा 22 जून को होगी। होमगार्ड विभाग में 1715 महिला नगर सैनिकों और 500 नगर सैनिकों (जनरल ड्यूटी) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 22 जून को छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल ने रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर एवं अम्बिकापुर जिले में रखी है। पात्र अभ्यर्थी 30 मई को शाम 5 बजे तक व्यापमं की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन और आवेदन कर सकते हैं।


