रांची| रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री के िनर्देश पर 29 अप्रैल को रांची में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के लिए पंचायतवार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में इस योजना की लाभुकों के आधार सीडिंग का कार्य किया जाएगा। जिले की सभी पंचायतों में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक शिविर लगेगा। डीसी ने जिले के सभी बीडीओ को शिविर के सफल संचालन के लिए जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने का िनर्देश दिया था। मंगलवार को ही शहरी क्षेत्र की सभी बैंक शाखाओं में लाभुकों के आधार सीडिंग का कार्य किया जाएगा।


