भास्कर न्यूज|गुमला लायंस क्लब गुमला ने वनभोज पिकनिक का आयोजन स्थानीय मोकरा स्थित शंख नदी के किनारे किया। लायंस क्लब के सदस्यों और परिवारों के साथ भव्य पिकनिक में राइफल शूटिंग, बैलून प्रतियोगिता, म्यूजिकल चेयर, हौजी गेम आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विजेता प्रतिभागियों को अध्यक्ष मुरली पर मनोहर प्रसाद के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। तकरीबन 50 लोग परिवार के साथ शामिल हुए। इस दौरान मनोरंजन भरा पिकनिक और आनंदपूर्वक वन भोज का आयोजन किया गया। अध्यक्ष मुरली मनोहर प्रसाद की अध्यक्षता में पिकनिक समारोह संपन्न हुआ। मौके पर संयोजक प्रभारी रीजन चेयरपर्सन अशोक कुमार जायसवाल, संजय अग्रवाल, अरुण कुमार केसरी, सचिव योगेंद्र प्रसाद साहू, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, पवन अग्रवाल, बनवारी लाल अग्रवाल, ओमप्रकाश साहू, दामोदर कसेरा, शिव सोनी, विजय गाड़ोदिया, विशाल कुमार बिट्टू, संजय अग्रवाल, शिवकुमार लाल, सत्येंद्र गुप्ता, अरुण केसरी, हेमंत कुमार, अनिल अग्रवाल, ब्रजकिशोर फोगला नॉर्वीट बैक, शशि किरण जयसवाल, सरस्वती प्रसाद, किरण केसरी, सुषमा साहू, रेखा सोनी, रेनू साहू, बीना देवी, रीता लाल, कुसुम फौगला, सत्यभामा अग्रवाल, शशि देवी, तृप्ति केसरी, बबीता अग्रवाल, सरोज अग्रवाल, करुणा देवी, श्वेता केसरी, आरो केसरी, ऑर्थो केसरी व जयमंती एक्का आदि उपस्थित थे।


