लायंस क्लब ने लाजपत नगर में प्रोग्राम करवाया

जालंधर | लायंस क्लब जालंधर ने प्रधान प्रभजोत सिद्धू की अगुवाई में लाजपत नगर स्थित लायंस भवन में 77वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूम-धाम से मनाया। मुख्य अतिथि कमलजीत सिंह ने तिरंगा फहराया। प्रधान प्रभजोत सिद्धू ने सभी का स्वागत किया और सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। मुख्य मेहमान कमलजीत सिंह, गेस्ट ऑफ ऑनर दिनेश शर्मा व पास्ट गवर्नर सरदारी लाल कपूर ने सभी सदस्यगण को उपहार भेंट कर सम्मानित किया। अश्वनी मल्होत्रा ने सभी का धन्यवाद किया। प्रोजेक्ट डायरेक्टर रीजन चेयरमैन अश्वनी सहगल ने फन गेम्स, गीत संगीत व पंजाबी भंगड़े का प्रोग्राम करवाया। इस मौके पर रमनदीप, रेवा सहगल, पूर्व प्रधान रवि मलिक, डॉ. पीजेएस अनेजा, मनीष चोपड़ा, जगन नाथ सैनी, सुरेंद्र सिंह, ऐके बहल, एनके कांसरा, ईंजी. गुरदीप सिंह, खुशपाल सिंह, सेवा सिंह उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *