भास्कर न्यूज|गुमला लायंस क्लब ऑफ गुमला कि मासिक क्लब के भवन में हुई। अध्यक्षता अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने की। सचिव अशोक कुमार जायसवाल ने बताया कि गत बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार सभी कार्य संपादित किए गए है। भवन के रंग रोगन का कार्य शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा। बताया कि इस साल का अंतिम आई कैंप 13 अप्रैल को होगा तथा चौथे कैबिनेट की बैठक 11 व 12 अप्रैल को जमशेदपुर में आहुत की गई है। क्लब के 10 सदस्यों को उनके अच्छे कार्य यानी धन संग्रह राशि में सक्रियता के साथ सहयोग करने हेतु मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालो में पदम साबु, मुरली मनोहर प्रसाद, शंकर लाल जाजोदिया, मनमोहन केशरी, किरण केशरी, शिव लाल, सतेंद्र गुप्ता व अरुण केशरी है। मौके पर राजकुमार अग्रवाल, अशोक कुमार जयसवाल, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, पूर्व अघ्यक्ष शंकरलाल जाजोदिया, योगेन्द्र प्रसाद साहु, बनवारी लाल अग्रवाल, मनमोहन केशरी, बृज फोगला, दामोदर कसेरा, पदम साबू, पवन अग्रवाल, विशाल कुमार, विजय गड़ोदिया, अम्बिका लाल गुप्ता, सतेंद्र गुप्ता, संजय अग्रवाल, शिव कुमार लाल, शशि किरण जायसवाल, किरण केशरी व सत्यभामा अग्रवाल थे।


