राजस्थान पुलिस की सतर्कता शाखा द्वारा 18 और 19 दिसंबर को चलाए गए विशेष डिकॉय ऑपरेशन ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। बजरी के अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर लगाम लगाने के उद्देश्य से चलाए गए इस अभियान के दौरान कई थानों में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। इन अनियमितताओं के चलते सख्त कार्रवाई करते हुए पांच थानाधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि छह अन्य थानाधिकारियों को लाइन हाजिर किया गया है। लालसोट के सीआई श्रीकिशन मीणा भी लाइन हाजिर किए गए थानाधिकारियों में शामिल हैं। डिकॉय ऑपरेशन में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर जिन थानाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है इस डिकॉय ऑपरेशन में कुल 11 पुलिस थानों के 15 पुलिसकर्मी दोषी पाए गए हैं। इनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए महानिरीक्षक पुलिस जयपुर, कोटा, भरतपुर और अजमेर रेंज को रिपोर्ट भेजने के निर्देश जारी किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि बजरी के अवैध कारोबार में लापरवाही या मिलीभगत पाए जाने पर किसी भी स्तर के अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। भविष्य में भी ऐसे डिकॉय ऑपरेशन जारी रहेंगे ताकि पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके।


