भिलाई | लाल मैदान, पावर हाउस के प्रांगण में विधायक रिकेश सेन द्वारा 1 दिसंबर को माता रानी के मुख्य डोमशेड निर्माण के लिए भूमिपूजन किया जाएगा। नेताजी सुभाष नवयुवक जागृति समिति के पदाधिकारियों ने इस अवसर पर श्रद्धालुगण से उपस्थिति की अपील की है। उन्होंने बताया कि यहां पर हर वर्ष माता की भव्य प्रतिमा व पंडाल तैयार होता है। भूमिपूजन कार्यक्रम सुबह 11.30 बजे होगा।


