सात दिवसीय शिविर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवक सम्मानित हुए

भास्कर न्यूज | भखारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसमर्रा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा डोमा में सात दिवसीय शिविर आयोजित किया। शिविर में स्वयंसेवक सुबह प्रतिदिन प्रभातफेरी में सामाजिक सरोकार से जुड़े नारे नशामुक्ति, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण पर नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम अधिकारी वासुदेव सोनबेर ने कहा कि सात दिवसीय शिविर का उद्देश्य लोगों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना तथा स्वयंसेवकों में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक सेवा और सहयोग की भावना जागृत करना है। प्रतिदिन सुबह योगाचार्य हिरेंद्र साहू और महेन्द्र मानिकपुरी ने योग, व्यायाम, भजन कीर्तन कराया अंतिम दिन दीक्षा के रूप में 41 दिनों तक योग, मेडिटेशन करने की शपथ ली। परियोजना कार्य में शिविर स्थल, बाजार चौक, कला मंच चौक, आबादी पारा, प्राथमिक, माध्यमिक, हाई व हायर सेकंडरी स्कूल, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, पशु चिकित्सा, मील पारा, बस स्टैंड चौक व तालाब, नलों की साफ-सफाई कर लोगों को जागरूक किया। दूसरे दिन पूर्व प्राचार्य भगवानी राम शांडिल्य ने कहा कि युवाओं को नशा से दूर रहना चाहिए। तीसरे दिन कौशल विकास प्रथम फाउंडेशन एजुकेशन कुरूद के दुलेश्वर साहू व यशवंत साहू ने कहा कि परीक्षा के बाद अल्पकालीन कोर्स करके विभिन्न कौशल में प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। संस्था द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाता है। इस अवसर पर शिविर नायक शैलेन्द्र कुमार साहू, तारिणी साहू, नीलम कुमार, गिरीराज, टिकेश्व‌र, रामेश्वर आदि मौजूद रहे। जिला संगठक प्रोफेसर निरंजन साहू ने कहा कि शिविर के माध्यम से स्वयंसेवकों में सामाजिक उत्तरदायित्व, समय नियोजन, कर्तव्य बोध की भावना जागृत होती है, इसलिए राष्ट्रीय सेवा योजना को व्यक्तित्व विकास का कारखाना कहा जाता है। बाल संरक्षण अधिकारी यशवंत बैस कहा बाल संरक्षण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बाल विवाह, घरेलू हिंसा, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, बच्चों के अधिकार, मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। खोमनलाल साहू, गजेन्द्र साहू ने कहा कि स्वयंसेवकों को हमेशा सकारात्मक सोच, धैर्य, आत्मविश्वास से बड़ा से बड़ा लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व जिपं सदस्य दयालाल साहू थे। अध्यक्षता प्राचार्य बालकृष्ण साहू ने की। विशेष अतिथि गोविंद साहू, बृजभान साहू, मोतीलाल नगारची, राजकुमार साहू, खेमेश्वर राव वाकड़े, यशवंत साहू, झलक ध्रुव, महेन्द्र मानिकपुरी, नरेश कुमार, संतोष जैन, अनिल साहू थे। स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में सुआ, बारहमासी, कर्मा, ददरिया, नशामुक्ति पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी। स्वास्थ्य कार्यक्रम में डॉ. चिराग जैन की टीम ने 81 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *