लिव-इन में प्रेमिका के साथ रह रहा था पति:इंदौर में पत्नी ने आकर मोंगरी से पीटा, महिला ने जहर खाया; बयान के बाद एफआईआर दर्ज

इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला द्वारा जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। घटना 2 जनवरी की रात की है। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके चलते उस समय पुलिस उसके बयान नहीं ले सकी। बाद में होश में आने पर दिए गए बयान के आधार पर पुलिस ने रविवार को आरोपी महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। परदेशीपुरा पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि सोना बिलवारे नाम की महिला ने जहर खा लिया है और उसकी हालत गंभीर है। उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया था। जब पुलिस जांच के लिए अस्पताल पहुंची तो डॉक्टरों ने महिला को बयान देने की स्थिति में नहीं बताया। इसके बाद पुलिस टीम लौट गई और बाद में बयान लेने की कार्रवाई की गई। लिव-इन के बाद भी पत्नी से बना रहा संपर्क होश में आने के बाद महिला ने पुलिस को बताया कि वह धीरज पुत्र लक्ष्मी नारायण कुशवाह के साथ पिछले करीब चार साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही है। धीरज का अपनी पत्नी रेखा कुशवाह से संपर्क बना हुआ था। महिला के अनुसार 2 जनवरी की रात वह धीरज के साथ घर पर मौजूद थी, तभी उसकी पत्नी रेखा वहां पहुंच गई। पत्नी ने माेंगरी से कर दी पति की पिटाई आरोप है कि रेखा ने पति के साथ रहने को लेकर विवाद शुरू किया और महिला से घर छोड़ने को कहा। इसके बाद उसने अपशब्द कहे और मोगरी उठाकर बेरहमी से मारपीट की। साथ ही घर का सामान भी यह कहकर फेंक दिया कि यह सब धीरज ने दिलाया है। इस दौरान धीरज ने अपनी पत्नी को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी और उसे साथ लेकर बाहर चली गई। मानसिक आहत होकर खा लिया जहर महिला ने पुलिस को बताया कि इस घटना से वह मानसिक रूप से बेहद आहत हो गई। कुछ देर बाद उसने जहर पी लिया। आसपास के लोगों ने जब उसकी हालत बिगड़ती देखी तो उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। पूरे मामले में बयान दर्ज करने के बाद परदेशीपुरा पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर रविवार को रेखा कुशवाह के खिलाफ मारपीट और प्रताड़ना के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *