लीकेज से हुए धमाके में कमरा उड़ा; स्पेशल चाइल्ड लड़की बची

जनकपुरी में मंगलवार दोपहर गैस सिलेंडर फटने से एक घर का कमरा पूरी तरह तबाह हो गया। धमाके में कमरे की छत उड़ गई और दीवारों का मलबा आसपास के घरों तक जा गिरा। गनीमत रही कि हादसे से कुछ मिनट पहले ही घर में मौजूद युवती (स्पेशल चाइल्ड) बाहर निकली थी, जिससे बड़ा जानी नुकसान टल गया। घटना दोपहर करीब 12:40 बजे इंदिरा कॉलोनी गली नंबर-1, जनकपुरी की है। धमाके की तेज आवाज सुन आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और तुरंत पानी व अन्य साधनों से आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। ब्लास्ट से कमरे की छत और दीवारें गिर गईं और घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। खाना बनाने को गैस जलाई…. पीड़ित परिवार की महिला पुष्पा ने बताया कि वह और उनके पति दोनों फैक्ट्री में काम करते हैं, जबकि उनकी बेटी घर में अकेली रहती है। दोपहर के समय गैस पाइप में आग लगी, जो धीरे-धीरे सिलेंडर तक पहुंच गई। उनकी बेटी भी जान बचाकर भागी। तभी जोरदार धमाका हुआ। जनकपुरी चौकी इंचार्ज एएसआई सतनाम सिंह ने बताया जांच में सामने आया है कि खाना बनाने के दौरान गैस जलाई गई थी। बाद में गैस लीक होने से आग लगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *