लीगल एक्शन एड ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

अमृतसर| पिछले माह जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष हिन्दुओं पर हुआ आतंकवादी हमला जिसमें आतंकवादियों ने पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी, एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। जिसने पाकिस्तान के नग्न भारत विरोधी चेहरे को उजागर कर दिया है। ये बातें लीगल एक्शन एड के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष शरत वशिष्ठ ने व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को इस शर्मनाक कृत्य के बाद जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए और इस जघन्य घटना के लिए इन आतंकवादियों को दंडित करना चाहिए। आतंकवादियों द्वारा निर्दोष हिंदू पर्यटकों पर किया गया जानलेवा हमला अत्यंत निंदनीय है, क्योंकि ये पर्यटक अपने परिवारों के साथ कश्मीर घूमने आए थे, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि कश्मीर घूमने का यह उनका आखिरी मौका होगा। इसके कारण न केवल भारत बल्कि पूरा विश्व इस हमले को बड़ी हैरानी से देख रहा है तथा पूरे विश्व में इस हमले की कड़ी निंदा की जा रही है। लीगल एक्शन एड के सभी पदाधिकारियों की ओर से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *