लीड कॉलेज से लेकर तांदुला नदी तक बनेगा डिवाइडर

भास्कर न्यूज | बालोद जिला मुख्यालय में एनएच 930 प्रोजेक्ट के तहत डिवाइडर निर्माण कार्य जारी है। 26 नवंबर से लेकर अब तक 40 दिन में 30% काम हुआ है। एनएच विभाग ने मार्च तक 2800 मीटर लंबा डिवाइडर बनाने डेडलाइन तय किया है। इस लिहाज से तय डेडलाइन में काम पूरा कराना चुनौती बनी हुई है। हालांकि इंजीनियर दावा कर रहे हैं कि पहले की तुलना में काम में तेजी आई है। सोमवार को जिला अस्पताल के सामने अधिकृत एजेंसी के कर्मचारी काम करते नजर आए। दावा किया जा रहा है कि 31 मार्च तक काम पूरा हो जाएगा। वहीं एनएच विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि लीड कॉलेज से तांदुला नदी तक डिवाइडर बनेगी। जिसकी लंबाई 2800 मीटर रहेगी। चौड़ाई दो फीट और ऊंचाई ढाई फीट रहेगी। पहले चर्चा थी कि उपजेल टर्निंग से तांदुला नदी तक डिवाइडर बनाने की प्लानिंग है। इस संबंध में इंजीनियर वसीम शेख ने बताया कि लीड कॉलेज के सामने जहां से नवंबर के अंतिम सप्ताह में निर्माण कार्य की शुरुआत हुई है, वहां से लेकर सुमित बाजार तक डिवाइडर बनाने मंजूरी मिली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *