बाड़मेर| फूड लाइसेंस कैंपों का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को लीलसर कस्बे में फूड लाइसेंस कैंप का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विष्णु राम बिश्नोई ने बताया कि आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण जयपुर टी. शुभ मंगला एवं जिला कलेक्टर बाड़मेर टीना डाबी के निर्देशन में यह कैंप आयोजित किया गया। कैंप का आयोजन खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार जांगिड़ के नेतृत्व में किया गया, इसमें खाद्य कारोबारकर्ताओं को मौके पर ही खाद्य अनुज्ञापत्र जारी कर सुपुर्द किए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय खाद्य विक्रेताओं ने कैंप का लाभ उठाया। डॉ. बिश्नोई ने अपील की कि जिन खाद्य पदार्थ विक्रेताओं के पास अभी तक खाद्य अनुज्ञापत्र नहीं है, वे शीघ्र ही अपना फूड लाइसेंस बनवा लें।


