लुटेरी दुल्हन गैंग के फर्जी मां-बाप गिरफ्तार:खंडवा में इंदौर का दूल्हा बारात लेकर पहुंचा तो घर ताला मिला था

मालवा-निमाड़ में सक्रिय लुटेरी दुल्हन गैंग के फर्जी मां-बाप को खंडवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शहर की रामेश्वर चौकी पुलिस ने डेढ़ साल पहले एक मामला दर्ज किया था। इस केस में गिरफ्तार परसराम के खिलाफ चोरी, धोखाधड़ी के कुल 28 केस हैं। आरोपियों ने इंदौर के बेटमा निवासी दीपक परमार से 75 हजार रूपए लेकर खंडवा की दुल्हन बताकर रिश्ता कराया था। लेकिन जब बारात पहुंची तो दुल्हन के बताए मकान पर ताला जड़ा था। चौकी प्रभारी सुभाष नावड़े के मुताबिक, 23 जून 2023 को फर्जी शादी का प्रकरण दर्ज किया था। आरोपी राहुल उर्फ परसराम यादव निवासी ग्राम जामन्या कला फरार चल रहा था। सूचना पर राहुल और लुटेरी दुल्हन की फर्जी मां तथा आरोपी राहुल की फर्जी पत्नी मनीषा पति शांति लाल को गिरफ्तार किया। इधर, आरोपी परसराम यादव की निगरानी फाइल थाना खालवा में खोली जा रही है। ताकि भविष्य में उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। परसराम खालवा थाना क्षेत्र के गांव जामन्या कला और आरोपी मनीषा (36) पिपलोद थाना क्षेत्र के गांव भगवानपुरा की रहने वाली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *