कांग्रेस ने की केंद्रीय गृहमंत्री से इस्तीफे की मांग:पैदल मार्च निकालकर जताया विरोध, बोले- बाबा साहब का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे

डॉ. भीमराव अंबेडकर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा की गई टिप्पणी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की शिकायत के विरोध में मंगलवार को सागर में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस सागर ग्रामीण और शहर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रदर्शन में अप्सरा टॉकीज के पास कांग्रेस कार्यकर्ता जमा हुए। जहां से पैदल मार्च करते हुए भगवानगंज स्थित बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर पहुंचे। बाबा साहब को पुष्प माला अर्पित कर नुक्कड़ सभा आयोजित की गई। सभा को संबोधित करते हुए ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. आनंद अहिरवार ने कहा कि बाबा साहब का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बाबा साहब के सम्मान में जो हम नारे लगाते हैं कि बाबा साहब अमर रहें, इसका मतलब है कि बाबा साहब हर कमजोर हर वंचित के दिलों में बसते हैं। पूर्व विधायक सुनील जैन ने कहा कि भाजपा दूषित मानसिकता से ग्रसित है। पहले उन्होंने महात्मा गांधी का फिर पंडित जवाहरलाल नेहरू का अपमान किया और अब संविधान निर्माण के 75 वर्ष में बाबा साहब का संसद में अपमान किया है जो की सर्वदा गलत है। सभा कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा मप्र कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के उपाध्यक्ष रमाकांत यादव ने कहा कि बाबा साहब समता मूलक कानून के सदैव पक्षधर रहे हैं। उन्होंने किसी को हेय नीची दृष्टि से नहीं आंका। सबको समान अधिकार देने के लिए ही उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन‌ समर्पित किया। सभा के बाद कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ज्ञापन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग की। इस दौरान जिला प्रभारी दतिया के पूर्व विधायक घनश्याम सिंह, पूर्व मंत्री राजा पटेरिया, सुरेंद्र चौधरी, नारायण प्रजापति, तरवर लोधी, मुकुल पुरोहित, भूपेन्द्र मोहासा, हीरालाल चौधरी, महेश जाटव, धन सिंह अहिरवार, शहर अध्यक्ष राजकुमार पचौरी, पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे, सुरेन्द्र सुहाने, राजू राठौड़, गुरुजीत सिंह अहलूवालिया, जितेंद्र सिंह चावला, रक्षा राजपूत, उमा नवैया, रवि सोनी, आशीष ज्योतिषी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *