लुधियाना एनकाउंटर के आतंकियों पर खुलासा:मां बोली- मेरा बेटा पुजारी, झाड़-फूंक के नाम पर पंजाब गया; आरोपी बोला- ग्रेनेड लेने आया था

पंजाब के लुधियाना में आतंकियों के एनकाउंटर को लेकर नया खुलासा हुआ है। मुठभेड़ में घायल हुआ राजस्थान का रामलाल घर से झाड़-फूंक की बात कहकर ग्रेनेड की डिलीवरी लेने पहुंचा था। अब राजस्थान पुलिस की टीम श्रीगंगानगर जिले में उसके घर पर रेड कर रही है। पुलिस ने पूछताछ के बाद रामलाल के परिवार के फोन भी जब्त कर लिए। अब पुलिस इन फोन से ही डिटेल निकालने में जुटी है। वहीं घटना पर परिवार का कहना है कि उनका बेटा कर्णी माता मंदिर में पुजारी है। वह रोजाना मंदिर में ही लोगों की झाड़-फूंक करता था। दीपक उसे पंजाब पूजा करने के लिए लेकर गया था। उसने ही रामलाल को इस केस में फंसाया है। लुधियाना में पुलिस ने गुरुवार को ट्रैप लगाकर 3 आतंकियों का एनकाउंटर किया था। इसमें एक आतंकी को 3 और दूसरे को एक गोली लगी थी। पुलिस कमिश्नर ने कहा था ये लोग ग्रेनेड की डिलीवरी लेने के लिए आए थे। जिसके बाद इन्हें पाकिस्तानी हैंडलर के कहे मुताबिक ग्रेनेड अटैक करना था। इसके बाद पुलिस ने घटना को सोशल मीडिया (X) पर पोस्ट कर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI की सपोर्ट वाले गैंगस्टर-टेरर मॉड्यूल करार दिया था। घटना पर रामलाल की मां की अहम बातें… ड्राइवर का भाई बोला- झाड़ फूंक का करता था रामलाल
अमित के छोटे भाई सुनील (24) ने बताया कि अमित ड्राइविंग का काम करता है। अमित ही रामलाल को पंजाब लेकर गया था। वह कह रहा था कि पंजाब में किसी का इलाज (पाठ-पूजा) करना है। क्योंकि वह माता करणी का भक्त है। वह घर में ही पाठ-पूजा और झाड़ फूंक का काम करता है। जिसके कारण उसके पास झाड़ फूंक करवाने के लिए लोग आते थे। रामलाल के मौसेरे भाई विकास ने बताया कि रामलाल जब भी कहीं बाहर जाता तो अमित को ड्राइविंग करने के लिए साथ लेकर जाता था। अस्पताल सूत्रों ने दोनों की हेल्थ पर क्या अपडेट दिया… पाकिस्तानी हैंडलर जसवीर से जुड़े हैं लिंक
दोनों आतंकियों का पाकिस्तान स्थित हैंडलर जसवीर उर्फ चौधरी से लिंक था। दोनों को पंजाब में ग्रेनेड हमला करने के लिए भेजा गया था। लुधियाना कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया था। कमिश्नर ने बताया- पकड़े गए आतंकी लॉरेंस गैंग से जुड़े मॉड्यूल का हिस्सा हैं। एक आतंकी का लिंक सलमान खान के घर फायरिंग करने वाले से भी है। उनकी योजना सरकारी इमारतों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर ग्रेनेड फेंककर राज्य में तनाव फैलाने की थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *