हिमाचल की अंडर-17 ताइक्वांडो टीम ईटानगर रवाना:नेशनल गेम्स में 13 खिलाड़ी लेंगी भाग, 26 नवंबर से शुरू होगी प्रतियोगिता

हिमाचल प्रदेश की अंडर-17 लड़कियों की ताइक्वांडो टीम राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने के लिए शनिवार को ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश के लिए रवाना हो गई। यह खेल 26 नवंबर से 2 दिसंबर तक खेलो इंडिया इंडोर स्टेडियम, ईटानगर में आयोजित किए जाएंगे। टीम के चयन के लिए 19 से 21 नवंबर तक जिला सोलन के बद्दी में एक राष्ट्रीय कोचिंग कैंप का आयोजन किया गया था। टीम में कुल 13 लड़कियां शामिल हैं, जो पीईटी और ताइक्वांडो कोच आदर्श कुमार तथा डीपीई एवं ताइक्वांडो टीम मैनेजर अमरा देवी के नेतृत्व में रवाना हुईं। टीम में शामिल लड़कियां राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाली खिलाड़ियों में हमीरपुर जिले से लिटिल एंजल्स स्कूल टौणीदेवी की राशि चौहान (32 किलोग्राम भार वर्ग) और डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल दरकोटी की सोनल हीर (48 किलोग्राम भार वर्ग) शामिल हैं। सिरमौर जिले से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पवियाना की समृद्धि (35 किलोग्राम भार वर्ग), रिया (44 किलोग्राम भार वर्ग) और संचिता (68 किलोग्राम भार वर्ग) तथा अकाल अकादमी बढूसाहिब की अस्मिन वर्या (68 किलोग्राम भार वर्ग) हिस्सा लेंगी। सोलन जिले से वीआरपीएस बद्दी स्कूल की अवनी शर्मा (38 किलोग्राम भार वर्ग) और शैलेय भाटिया (42 किलोग्राम भार वर्ग), एसबीआईएस चक्का बद्दी स्कूल की दिव्यांशी (49 किलोग्राम भार वर्ग), तथा सेंट ल्यूकस स्कूल धर्मपुर कोटला बद्दी की सानवी डोगरा (52 किलोग्राम भार वर्ग) और चहक बहेती (55 किलोग्राम भार वर्ग) भी टीम का हिस्सा हैं। इसके अतिरिक्त, कांगड़ा जिले के आरडब्ल्यूएस स्कूल भवारना की वैष्णवी चौधरी (59 किलोग्राम भार वर्ग) और मंडी जिले के वीबीएमएस कनैड स्कूल की वंशिका (63 किलोग्राम भार वर्ग) भी इस प्रतियोगिता में अपनी चुनौती पेश करेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *