लुधियाना की सेंट्रल जेल में चैकिंग:बैरकों को पुलिस ने खंगाला,15 मोबाइल और WIFI डोंगल मिली, 6 सहित अज्ञात पर FIR

पंजाब की लुधियाना सेंट्रल जेल में हवालाती किसी न किसी जुगाड़ से मोबाइल बैरकों तक ले जा रहे है। जेल प्रशासन द्वारा आए दिन चैकिंग की जाती है। कई बार तो आधी रात को भी जेल में चैकिंग अधिकारी करवाते है। अब सेंट्रल जेल से दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 मोबाइल और 1 WIFI डोंगल हवालातियों से मिलने का मामला सामने आया है। जेल प्रशासन ने इन हवालातियों पर थाना डिवीजन नंबर 7 में FIR दर्ज करवाई है। जेल के अलग-अलग ब्लाक में चैकिंग दौरान मिले मोबाइल जानकारी मुताबिक सहायक सुपरिटेडेंट राजीव कुमार जेल के अलग-अलग ब्लाक में अचानक चैकिंग अभियान शुरू करवा दिया। चैकिंग दौरान अलग-अलग बैरकों, बाथरुम को खंगाला। चैकिंग उपरांत की अधिकारियों को कुल 15 मोबाइल अलग-अलग कंपनियों के बरामद हुए। WIFI डोंगल से होता था इंटरनेट इस्तेमाल वहीं एक WIFI डोंगल भी मिली है। बदमाश हवालाती WIFI डोंगल की मदद से जेल के अंदर से इंटरनेट का इस्तेमाल करते थे। पुलिस अब यह पता करने के लिए जांच में जुटी है कि आरोपी मोबाइल और WIFI डोंगल की मदद से किन लोगों के संपर्क में थे। जो मोबाइल सिम इनके मोबाइल से मिले है वह किन लोगों के नाम पर चल रहे है। यहां बता दें कि मंगलवार को जेल मंत्री लाल जीत सिंह भुल्लर ने भी जेल का निरीक्षण किया था और प्रशासन को सख्त आदेश दिए थे कि जेल में आए दिन चैकिंग अभियान चलाते रहे। वहीं कई हवालातियों ने समस्याएं भी उन्होंने सुनी थी। पुलिस ने आरोपी अर्जुन भाटी, महम्मद अफजल, कमलजीत सिंह, शरणजीत सिंह, धन्जय उर्फ दीपू, अनीकेत बुरी पर धारा 52 A (1) Prision एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *