लुधियाना की सॉ मिल पर 1.75 करोड़ के फ्रॉड का केस

वन विभाग के सरकारी टेंडर में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। थाना कूमकलां में एक सॉ मिल मालिक के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। मोहाली निवासी सुरिंदर कुमार मौर्य ने शिकायत में बताया, मौर्य एनकॉन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में उन्होंने साल 2023 में वन विभाग से लकड़ियों की कटाई का टेंडर लिया था। बाद में टेंडर लुधियाना की कनौथ सॉ कंपनी के मालिक बलकार सिंह को लेबर सहित सबलेट कर दिया। पूरे टेंडर की रकम करीब 2.35 करोड़ रुपए थी। इसमें से आरोपी ने 60 लाख रुपए दिए, जबकि बाकी करीब 1.75 करोड़ रुपये की राशि नहीं दी। रुपये न मिलने की शिकायत पर थाना कूमकलां में आरोपी बलकार सिंह निवासी गांव कालस के खिलाफ केस दर्ज किया है। आईओ गुरमीत सिंह ने बताया कि अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *