पंजाब में लुधियाना साउथ विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक राजिंद्रपाल कौर छीना का एक्सीडेंट हो गया। खनौरी बॉर्डर के पास उनकी इनोवा कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में विधायक और उनका गनमैन घायल हो गए। विधायक छीना के चेहरे पर काफी चोट आई हैं। उन्हें तुरंत हरियाणा में कैथल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजिंद्रपाल कौर छीना अमेरिका में किसी कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए गई थीं। मंगलवार-बुधवार देर रात वह दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुई थीं। उन्हें लेने के लिए पति, बेटा, गनमैन और ड्राइवर गए थे। जब वह सुबह पंजाब लौट रही थीं तो रास्ते में उनकी कार के सामने कोई वस्तु आ गई, जिससे कार अनियंत्रित हो गई। हादसे की तस्वीरें… हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…


