लुधियाना के खुड्ड मोहल्ले में लगी आग:सिलेंडर की पाइप लिक होने से हुआ हादसा,महिलाओं ने किचन से बाहर भाग बचाई जान

लुधियाना में बीती रात खुड्डा मोहल्ला में अचानक एक घर से कुछ महिलाएं बाहर भाग कर आए। उन्होंने किचन में आग लगने का शोर मचाया। आग लगने की सूचना पर आस-पास के लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। सिलेंडर की पाइप लिक होने के कारण आग लगने का शक जताया जा रहा है। लोगों ने खुद आग बुझाने की कोशिश की लेकिन सिलेंडर को जब आग ने चारों तरफ से कवर कर लिया तो लोगों ने दमकल कर्मियों की मदद ली। रसोई घर का सामान हुआ राख जानकारी देते हुए फायर कर्मी विजय ने कहा कि खुड्डा मोहल्ला के एक घर में अचानक रसोई घर में आग लग गई। सिलेंडर की पाइप लिक होने के कारण आग फैल गई। रसोई घर का सामान और दरवाजा बुरी तरह जल गया। घर के लोग आग लगने के तुरंत बाद ही घर से बाहर निकल गए थे। पाइप लिक होने से लगी आग फायर कर्मियों ने पानी बाल्टियां डाल कर किसी तरह आग पर काबू पाया। सिलेंडर को सुरक्षित बाहर निकाला गया। लोगों को सिलेंडर की पाइप समयनुसार चैक करवाते रहना चाहिए। अधिकतर मामलों में सिलेंडर की पाइप लिक होने से ही आग लगने की घटनाएं होती है। यदि थोड़ा समय सिलेंडर को और आग लगी रहती तो बड़ा धमाका हो सकता था। फिलहाल कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *