लुधियाना के जगराओं में चलती हुई कार को अचानक आग लग गई। कार को जब आग लगी तो उसमें तीन लोग सवार थे। आग लगते ही ड्राइवर ने कार रोकी और कार सवार तीनों बाहर निकल गए। घटना शनिवार देर रात जगराओं के अगवाड़ लोप्पो डाला क्षेत्र की है। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में ही पूरी कार जल गई। कार में आग लगने के बाद ड्राइवर समेत तीनों बाहर निकले और उन्होंने फायर ब्रिगेड को इस संबंध में जानकारी दी। फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची लेकिन तब तक कार पूरी तरह से आग की चपेट में आ चुकी थी। बैटरी में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक कार (नंबर PB-25-F-5119) में बैटरी के शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। आग की लपटें उठते ही कार सवारों ने तुरंत वाहन रोका और कूदकर अपनी जान बचाई। यह कार जगराओं निवासी गुलशन कुमार की बताई जा रही है, जिसे उनके रिश्तेदार चला रहे थे। पहले लोगों ने खुद की आग बुझाने की कोशिश घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग पानी की पाइपों से आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन आग की तीव्रता अधिक होने के कारण वे सफल नहीं हो पाए। बाद में, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि कार सवार समय रहते बाहर न निकलते तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन कार पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गई।


