पंजाब के लुधियाना का सिविल अस्पताल एक बार फिर चूहों की ‘उछल कूद’ के कारण चर्चा में आ गया है। अब फिर अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड से चूहों की वीडियो सामने आ रही है। समय रहते यदि सेहत विभाग नहीं जागा तो एक बार फिर से अस्पताल में चूहों की भरमार हो जाएगी। सेहत विभाग, जिला प्रशासन व सिविल अस्पताल प्रबंधन ने पैस्ट कंट्रोल के लिए खूब प्रयास किए। विशेषज्ञों की भी मदद ली गई। यह दावा भी किया गया कि इन प्रयासों की बदौलत अस्पताल अब चूहों से ‘मुक्ति’ पा चुका है, लेकिन चूहे सिविल अस्पताल का पीछा इतनी आसानी से छोड़ रहे। महिला मरीज के अटेंडेंट ने बनाई वीडियो अस्पताल में डिलीवरी के लिए भर्ती एक महिला के अटेंडेंट ने यह वीडियो बनाई है। इसमें चूहे पहली मंजिल पर बने जच्चा-बच्चा वार्ड में मरीजों के बैड के आसपास घूमते दिख रहे हैं। इस वार्ड में नवजन्मे बच्चों को रखा जाता है। ऐसे में यह चूहे बच्चों को इन्फेक्शन व नुक्सान भी पहुंचा सकते हैं। इसके अलावा अस्पताल के बरामदे में भी चूहे घूमते दिखे। चूहों ने अस्पताल की लिफ्ट के पास व कई अन्य जगहों पर खुड्डे बना लिए हैं। बता दें कि पिछले साल अप्रैल महीने में एमसीएच में मरीजों के वार्ड में मरीजों के बैड के आस-पास घूमते चूहों के झुंड की वीडियो सामने आई थी, जिसके बाद सेहत विभाग व प्रशासन ने पैस्ट कंट्रोल को लेकर विशेषज्ञों की मदद ली थी।


