लुधियाना कोर्ट कॉम्पलेक्स के बाहर 2 गुट भिड़े:एक-दूसरे पर तेजधार हथियारों से हमला, गाड़ी तोड़ी; पेशी भुगतने के लिए आए थे

लुधियाना के कोर्ट कॉम्पलेक्स में पेशी पर आए दो गुटों में लड़ाई हो गई। लड़ाई इतनी बढ़ गई कि एक गुट ने दूसरे गुट पर तेजधार हथियारों से भी हमला किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लड़ाई के दौरान उन्होंने एक दूसरे पर तेजधार हथियार भी चलाए। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की कार को भी तोड़ दिया। हमले में एक पक्ष की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। जानकारी के अनुसार ये दोनों गुट अपने केस की पेशी के लिए कोर्ट में आए थे। शाम के वक्त जब ये कोर्ट से बाहर निकले तो उनकी एक दूसरे के साथ बहस होने लगी। यही बहस लड़ाई में तब्दील हो गई। लड़ाई एक-दो लोगों के घायल होने की सूचना भी है। पुलिस के मुताबिक इनकी सुबह पहले घर में भी लड़ाई हुई थी। खबर अपडेट की जा रही है…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *