पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजा लाडोवाल पर खुद को शिव सेना का प्रधान बताने वाले व्यक्ति ने खूब हंगामा किया। उस व्यक्ति पर टोल पर डयूटी दे रही महिला ने गाली गलोच करने और हाथापाई के भी गंभीर आरोप लगाए है। टोल कर्मियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उनकी सुरक्षा को यकीनी बनाए जाए। शिव सेना का प्रधान बताने वाले व्यक्ति द्वारा अपनी कार धक्के से टोल बैरीयर क्रास करते समय की वीडियो भी सामने आई है। महिला टोल कर्मी सरबजीत बोली…
जानकारी देते हुए टोल कर्मी टोल कर्मी सरबजीत कौर ने बताया कि शिवसेना नेता अपना कार्ड दिखाकर बिना टोल दिए गाड़ी निकालने को लेकर कह रहा था। जब उसने सरकारी गाइडलाइन का हवाला देते हुए कहा कि वह इस गाइडलाइन के मुताबिक बिना टोल दिए नहीं जा सकते तो शिवसेना नेता द्वारा विरोध करना शुरु कर दिया गया। महिला ने कहा कि जब उसने पेमेंट मांगी तो वह चिल्लाता हुए उसे गालियां निकालने लग गया। महिला ने कहा कि शिवसेना नेता ने बैरिकेड को साइड करके बिना पैसे देकर गाड़ी लेकर निकल गया। घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। टोल अधिकारी दपिंदर बोले-पुलिस को देंगे शिकायत वहीं टोल के अधिकारी दपिंदर ने कहा कि शिवसेना नेता कार्ड दिखाकर बिना टोल दिए टोल प्लाजा से निकल गया। इस दौरान उक्त नेता ने टोल कर्मी महिला के साथ गलत शब्दावली का प्रयोग किया। अधिकारी ने कहा कि इस मामले को लेकर वह शिवसेना नेता के खिलाफ बनती कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि सरेआम स्टाफ के साथ गुंडागर्दी करना निंदनीय है। अधिकारी ने कहा कि अगर किसी टोल पर व्यक्ति को कोई परेशानी आती है तो वह इस मामले को लेकर सीनियर अधिकारियों से बात कर सकता है, लेकिन महिला के साथ ऐसा व्यवहार करना ठीक नहीं है। अधिकारी ने कहा कि इस मामले को लेकर वह उच्च अधिकारियों को सीसीटीवी फुटेज जारी करके मामले को लेकर बनती कार्रवाई करवाएंगे। वहीं दूसरी ओर शिवसेना नेता ने कहा कि वह शिवसेना का प्रधान है। इस दौरान वह सरेआम मीडिया के सामने महिला को गालियां निकालता हुआ दिखाई दिया। इस दौरान महिला को गालियां निकालता हुआ खुद ही बैरिकेड को उठाता हुआ गाड़ी निकालकर ले गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि अन्य महिला भी सर कहकर रोक रही थी, लेकिन उसके बावजूद दूसरी महिला को भी शिवसेना नेता ने गालियां निकाल दी।


