लुधियाना में प्रापर्टी कारोबारी पर फायरिंग:पैर में लगी गोली,दोस्तों के साथ डिनर करने जा रहा था घर,KIA कार में सवार थे हमलावर

पंजाब के लुधियाना में देर रात प्रापर्टी कारोबारी पर फायरिंग का मामला सामने आया है। कारोबारी के पैर में गोली लगी है। हालत गंभीर देख तुरंत डाक्टरों ने उसे डीएमसी अस्पताल में रैफर कर दिया। फायरिंग की घटना का पता चलते ही थाना डिवीजन नंबर 6 की एसएचओ कुलवंत कौर भी सिविल अस्पताल में घायल से मिलने पहुंची। घायल कारोबारी का नाम जसविंदर सिंह है। डिनर करके घर लौट रहा था कारोबारी, KIA कार में आए थे हमलावर जानकारी मुताबिक सोमवार रात करीब पौने 11 बजे ढोलेवाल गुरुद्वारा फेरुमान साहिब के बाहर KIA कार में करीब 5 से 6 बदमाश सवार होकर आए। जसविंदर अपने दोस्तों के साथ दफ्तर से घर डिनर करने के लिए जा रहा था। तभी हमलावरों ने जसविंदर की कार को साइड मारी। उसकी कार को घेर कर उन लोगों ने हमला कर दिया। जसविंदर की कार के शीशे तक बदमाशों ने तोड़ दिए। लड़ाई में किसी व्यक्ति ने गोली चला दी। जसविंदर के पैर पर गोली लगने के कारण वह जमीन पर गिर गया। सड़क पर शोर-शराबा पड़ने के कारण हमलावर मौके से फरार हो गए। जसविंदर की हमलावरों के साथ क्या रंजिश है इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। पहले भी जसविंदर पर कुछ लोगों ने फायरिंग की थी लेकिन उस समय गोली उसकी कार पर लगी थी। थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस इलाके में सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *