लुधियाना पुलिस को बड़ी कामयाबी:174 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए मालिको के चेहरों पर लौटी मुस्कान

लुधियाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के दिशा-निर्देशों पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न स्थानों से गुम हुए 174 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए हैं। सोमवार को थाना जमालपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जब लोगों को उनके खोए हुए कीमती फोन वापस मिले तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। CEIR पोर्टल बना मददगार एडीसीपी (जोन-4) जसविंदर सिंह गिल और एसीपी इंद्रजीत सिंह बोपाराय की देखरेख में थाना जमालपुर की IT सेल टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। थाना प्रभारी दलजीत सिंह ने बताया कि इन मोबाइलों को केंद्र सरकार के CEIRपोर्टल की मदद से ट्रेस किया गया। लोगों ने अपने फोन गुम होने के बाद इस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर उन्हें ब्लॉक करवाया था जिसे पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण के जरिए ट्रैक कर बरामद किया। पूरी प्रक्रिया के बाद सौंपे फोन पुलिस ने बताया कि 12 जनवरी को सभी कानूनी औपचारिकताओं और गहन वेरिफिकेशन के बाद बरामद किए गए सभी 174 हैंडसेट उनके असल मालिकों के हवाले कर दिए गए। हमें उम्मीद नहीं थी कि फोन वापस मिलेगा अपना फोन वापस पाकर खुश नजर आ रहे नागरिकों ने लुधियाना पुलिस और IT सेल का आभार जताया। लोगों का कहना था कि फोन में उनका जरूरी डेटा और यादें थीं जिसे वापस पाकर वे बेहद राहत महसूस कर रहे हैं। पुलिस की अपील:पोर्टल का करें इस्तेमाल पुलिस अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि यदि किसी का मोबाइल फोन गुम या चोरी होता है तो तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दें और भारत सरकार के CEIR पोर्टल पर अपना IMEI नंबर ब्लॉक करवाएं। इससे न केवल फोन का गलत इस्तेमाल रुकता है बल्कि उसे ट्रैक करना भी आसान हो जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *