पंजाब के लुधियाना में जिला पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने एक नशा तस्कर को चैकिंग दौरान दबोचा है। पुलिस को तस्कर से 5 किलो से अधिक हैरोइन बरामद हुई है। फिलहाल अधिकारिक रूप से किसी अधिकारी ने पुष्टी नहीं की लेकिन सूत्रों मुताबिक पता चला है कि आरोपी सलेम टाबरी खजूर चौक नजदीक का रहने वाला है। पुलिस के उच्चाधिकारी जल्द कर सकते प्रेस कान्फ्रेंस पुलिस को नशा तस्कर से ड्रग मनी भी मिली है। इस पूरे मामले संबंधी आज जिला पुलिस के उच्चाधिकारी प्रेस कान्फ्रेंस भी कर सकते है। आरोपी के खिलाफ थाना सलेम टाबरी की पुलिस कार्रवाई कर रही है। फिलहाल पुलिस नशा तस्कर से पूछताछ में जुटी है कि उसने इतनी भारी मात्रा में नशा कहा से डिलीवर करवाया और आगे किन-किन लोगों को उसने सप्लाई करना था।


