लुधियाना पुलिस ने दबोचे नशा दो नशा तस्कर:नाकाबंदी करके किए काबू,505 ग्राम हेरोइन बरामद, जमानत पर आया बाहर

पंजाब के लुधियाना में थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों तस्करों से पुलिस को कुल 505 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। दोनों आरोपियों ग्यासपुरा से किसी व्यक्ति से नशा खरीदकर गली मोहल्लों में सप्लाई करते थे। पुलिस अब नशे के किंगपिन को दबोचने की तैयारी में है। दोनों आरोपियों को उस समय पुलिस ने पकड़ जब वह हेरोइन की डिलीवरी देने जा रहे थे। दोनों आरोपियों की पहचान मुनीष और राहुल के रूप में हुई है। मुनीष पर पहले झपटमारी और आर्म्स एक्ट के मामला दर्ज है। वह जेल से जमानत पर आया हुआ है। 505 ग्राम हेरोइन बरामद जानकारी देते हुए ADCP समीर वर्मा ने कहा कि पुलिस टीम को इंटेलिजेंस इनपुट थी। पुलिस टीम ने गणेश नगर रोड पर नाकाबंदी की थी। दोनों आरोपी नशा सप्लाई करने जा रहे थे। इन्हें चैकिंग के लिए रोका तो बदमाश भागने लगे लेकिन पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया। तलाशी ली तो आरोपियों से 505 ग्राम हेरोइन मिली है। ADCP समीर वर्मा ने कहा कि दोनों आरोपियों का 5 दिन का रिमांड मिला है। इनका पुराना रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है। मुनीष पर 5 पर्चे स्नेचिंग के है। इन पर्चों में आर्म्स एक्ट का पर्चा भी दर्ज है। राहुल और मुनीष दोनों दोस्त है। मुनीष पहले हौजरी का काम करता था और राहुल लेबर का काम करते था। राहुल पर पहले कोई मामला दर्ज नहीं है। दोनों आरोपियों का माइंड क्रीमनल है। पिछले 3 साल से मुनीष अपराध की दुनिया में एक्टिव हुआ है। पैसों के लालच में ये नशा तस्करी करते है। दोनों आरोपी खुद नशे का सेवन नहीं करते। आरोपियों ने बता दिया है कि वह नशा कहां से लाते है। जांच का हिस्सा है इसलिए अभी बता नहीं सकते। दोनों आरोपी बाइक पर ही नशा सप्लाई करते थे। बाइक का रिकार्ड भी चैक करवाया जा रहा है कि बाइक चोरी का है .या इनकी खुद का।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *