लुधियाना में पंजाब सरकार की लैंड पूलिंग नीति के विरोध में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ने बैठक आयोजित की। लुधियाना रोड स्थित होटल फाइव रिवर में हुई इस बैठक में पंजाब के पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद और पंजाब भाजपा महासचिव परमिंदर सिंह बराड़ ने किसानों के समर्थन में कड़े बयान दिए। घटना जगराओं की है। तीक्ष्ण सूद ने कहा, “पंजाब के किसान के खेत में हल चलेगा, सरकार के आदेश नहीं। जो लोग किसानों की जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं, उन्हें हम राजनीतिक मैदान में ऐसा जवाब देंगे कि वे दोबारा किसानों की ओर आंख उठाने की हिम्मत नहीं करेंगे।” काला कानून वापस लेने पर मजबूर करेगी BJP- बराड़
महासचिव परमिंदर सिंह बराड़ ने चेतावनी दी कि यह लैंड पूलिंग नहीं, बल्कि किसानों की लूट की स्कीम है। उन्होंने कहा कि भाजपा गांव-गांव जाकर इस साजिश को बेनकाब करेगी और पंजाब सरकार को यह काला कानून वापस लेने पर मजबूर करेगी। यह बैठक डॉ. रजिंदर शर्मा के जिला प्रधान बनने के बाद पहली बार आयोजित की गई थी। इस अवसर पर नवनियुक्त भाजपा जिला जगराओं अध्यक्ष डॉ. राजिंदर शर्मा और पूर्व जिला अध्यक्ष रिटायर्ड कर्नल इंद्रपाल सिंह धालीवाल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रभारी रेणु थापर, पंजाब भाजपा कैशियर गुरदेव शर्मा देबी, मेजर सिंह देतवाल, गौरव खुलर, कंवर नरिंदर सिंह समेत अन्य कई नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंच का संचालन सुमित अरोड़ा ने किया।


