लुधियाना में एक दिन में 6 गाड़ियां चोरी:मलेशिया गए व्यक्ति के घर से कैश-जेवर चुराया, चोर CCTV डीवीआर भी ले गए

लुधियाना शहर में दिनदहाड़े गाड़ी चोरी की घटना सामने आई। सोमवार को शहर में 6 गाड़ियां चोरी हो गई। स्थानीय निवासी इंदरजीत सिंह की बाइक गोपाल सेल्ज एजेंसी के बाहर से चोरी हुई। राकेश कुमार की बाइक सिविल अस्पताल के पास शनि मंदिर से गायब हो गई। सुखविंदर कौर की स्कूटी किचलू नगर से और पुनीत कुमार की बाइक शक्तिनगर से चोरी हो गई। इसके अलावा मलेशिया से लौटे अवतार सिंह के घर से चोरों ने लाखों की चोरी की। पक्खोवाल रोड निवासी अवतार सिंह 30 मार्च को परिवार के साथ मलेशिया गए थे। 7 अप्रैल को वापस लौटने पर उन्होंने घर का सामान बिखरा पाया। अलमारी से 2 लाख रुपए नकद, एप्पल की घड़ी और कीमती जेवरात गायब थे। चोर अपने साथ घर के अंदर-बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर, वाई-फाई राउटर और हार्ड डिस्क भी साथ ले गए। इससे चोरी का कोई सुराग नहीं मिल पाया। पुलिस ने अवतार सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। वाहन चोरी के पीड़ितों के बयान भी दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *