लुधियाना में गणतंत्र दिवस को लेकर हाई अलर्ट पर पुलिस:स्पेशल डीजीपी एसएस श्रीवास्तव ने लिया सिक्योरिटी इंतजामों का जायजा, स्पेशल यूनिट होंगे तैनात

पंजाब भर में गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। सरहिंद में रेलवे लाइन पर हुए धमाके के बाद पुलिस हाई अलर्ट मोड पर आ गई। पुलिस ने पंजाब भर में सुरक्षा को लेकर डिटेल सिक्योरिटी अरेजमेंट प्लान तैयार कर दिया है। पुलिस ने पब्लिक से अपील की है कि अगर उन्हें कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु दिखती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पंजाब पुलिस के स्पेशल डीजीपी सिक्योरिटी एसएस श्रीवास्तव लुधियाना पहुंचे और उन्होंने पुलिस अफसरों के साथ बैठक की। लुधियाना पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने गणतंत्र दिवस के समारोह स्थल समेत पूरे शहर के लिए डिटेल सिक्योरिटी प्लान तैयार किया है और उसके हिसाब से बाकायदा फोर्स भी तैनात की जा रही है। सरहिंद में ब्लास्ट के बाद कड़े सुरक्षा इंतजाम गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस हाई अलर्ट पर रहेगी। गणतंत्र दिवस समारोह स्थल पर अलग-अलग लेयर में सिक्योरिटी तैनात रहेगी। सरहिंद में ब्लास्ट होने के बाद पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर जांच करनी शुरू कर दी है। सुरक्षा के लिए स्पेशल यूनिट रहेंगी तैनात स्पेशल डीजीपी एसएस श्रीवास्तव ने लुधियाना में कहा कि गणतंत्र दिवस के मौके पर शरारती तत्व कोई अनहोनी घटना को अंजाम न दे इसके लिए सुरक्षा के लिए पुलिस ने स्पेशल इंतजाम किए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने जिला स्तर पर डिटेल सिक्योरिटी अरेजमेंट किए हैं। इसके अलावा गणतंत्र दिवस को स्पेशल यूनिट भी तैनात की जाएंगी। इंटेलिजेंस विंग को अलर्ट रहने के आदेश पुलिस के आला अधिकारियों ने इंटेलिजेंस विंग को भी हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। अफसरों ने इंटेलिजेंस विंग को कहा है कि शहर में हर एक्टिविटी पर नजर बनाए रखें और कोई भी इनपुट मिलता है तो तुरंत इसकी जानकारी जिला पुलिस को दें ताकि समय रहते एक्शन लिया जा सके। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर विशेष चेकिंग सरहिंद में धमाका होने के बाद लुधियाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग शुरू कर दी। अफसरों की मानें तो आज रात से ही शहर में स्पेशल नाकेबंदी शुरू कर दी जाएगी। थाना पुलिस के अलावा रिजर्व पुलिस व अन्य यूनिटों को भी 26 जनवरी तक सड़कों पर उतारा जाएगा। संदिग्ध वस्तु व व्यक्ति दिखे तो पुलिस को दें सूचना स्पेशल डीजीपी एसएस श्रीवास्तव ने पब्लिक से अपील की है कि कहीं पर भी अगर कोई संदिग्ध वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है तो पुलिस के कंट्रोल रूम में सूचना दें। उन्होंने कहा कि पुलिस की इंटेलिजेंस विंग भी इस पर नजर बनाए हुए है। पीएयू में फुल ड्रेस रिहर्सल का डीसी ने लिया जायजा पीएयू में जिला स्तरीय फुल ड्रेस रिहर्सल का जायजा डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने लिया। डीसी ने बताया कि इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ मुख्य मेहमान होंगे। स्कूलों के तीन हजार के करीब बच्चे इस कार्यक्रम में कल्चरल प्रोग्राम पेश करेंगे। इसके अलावा पुलिस, अर्धसैनिक बल व एनसीसी कैडेट मार्चपास्ट में हिस्सा लेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *