चंडीगढ़ के पार्क में मिला शव:ठंड से मौत की आशंका, मेयर बबला का वार्ड, पुलिस ने शव मॉर्चरी में रखवाया

चंडीगढ़ सेक्टर-27 स्थित मेयर के वार्ड में शनिवार सुबह एक व्यक्ति का शव बेंच पर पड़ा मिला। प्रारंभिक जांच में ठंड के कारण मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। सूचना मिलते ही पुलिस स्टेशन-26 के प्रभारी इंस्पेक्टर ज्ञान चंद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने नमूने इक्ट्‌ठा किए। पुलिस के मुताबिक सेक्टर 27 स्थित पार्क के बैंच पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। मृतक के आसपास उसके कपड़े भी पड़े मिले हैं। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि शव की पहचान हो सके और परिजनों को सूचना दी जा सके। अस्पताल की मॉर्चरी में रखा शव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो पाएगी। पुलिस ने शव की फोटो खिंचकर शहर के सभी पुलिस स्टेशनों में भेज दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *