लुधियाना में घर से मिला बुजुर्ग व्यक्ति का शव:बदबू आने पर हुई जानकारी, गेट पर लगा था ताला; परिवार वाले अकेला छोड़ गए

पंजाब के लुधियाना में एक घर से बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिला। घर के गेट को बाहर से ताला लगाया हुआ था। इलाके में बदबू फैलने के कारण लोगों को शक हुआ। इलाके के लोगों ने थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंच पुलिस गेट का ताला तोड़ा और अंदर दाखिल हो बुजुर्ग के शव को कब्जे में लिया। बुजुर्ग की पहचान विश्वकर्मा कालोनी निवासी सरूप सिंह के रूप में हुई है। सरूप सिंह की मौत किन परिस्थितियों में हुई है पुलिस इसकी जांच कर रही है। चलने-मिलने में असमर्थ था बुजुर्ग जानकारी देते हुए स्थानीय निवासी अमित ने कहा कि गली नंबर 1 में आज बुजुर्ग का शव एक घर में मिला है। मरने वाला चलने फिरने में भी असमर्थ है। कुछ दिनों से उसका बेटा और बहू उसे घर में अकेला छोड़ कर चले गए थे। आज इलाके में काफी बदबू आने लगी तो पुलिस को सूचित किया। पुलिस की मौजूदगी में गेट का ताला हथोड़े से तोड़कर शव को कब्जे में अधिकारियों ने लिया। बेटे और बहू से पुलिस कर रही पूछताछ एसएचओ भूपिंदर सिंह ने कहा कि सरूप सिंह का यह घर है। उसके बेटा और बहू को सूचित कर दिया है। उनसे भी पूछताछ की जा रही है। इलाके में जब बदबू बहुत ज्यादा फैल गई तो मामले का खुलासा हुआ। फिलहाल मामला संदिग्ध है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *