कांकेर में स्कूल सफाई कर्मचारियों ने घेरा कलेक्टर ऑफिस:बोले- 15 साल से 3500 रुपए मासिक वेतन पर कर रहे काम

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में स्कूल सफाई कर्मचारियों ने पूर्णकालिक वेतन की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया। कर्मचारियों ने पहले मेला भाटा मैदान में सभा की। इसके बाद रैली निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष मोहित कोसरिया ने कहा कि उन्हें अंशकालिक कर्मचारी के रूप में नियुक्त किया गया। लेकिन काम पूरे दिन लिया जाता है। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में पिछले 15 सालों से 43,301 सफाई कर्मी काम कर रहे हैं। उन्हें प्रतिदिन 2 घंटे के हिसाब से 3,000 से 3,500 रुपए मासिक वेतन मिलता है। अधिकांश स्कूलों में चपरासी नहीं होने के कारण इन्हें पूरा दिन काम करना पड़ता है। इस प्रदर्शन में संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कोसरिया, संरक्षक धनीराम, जिला उपाध्यक्ष सुरजीत भास्कर, जिला सचिव वीरू यादव, संजय जैन, पूनारद सिन्हा और भुवनेश्वर कुलदीप मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *