वित्तमंत्री ने तिलक लगाकर बच्चों को कराया शाला प्रवेश:बच्चों को किताबें और यूनिफार्म बांटे,रायगढ़ में ओपी बोले- नया सीखने की ललक हमेशा बनाए रखें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बुधवार को नटवर इंग्लिश स्कूल में जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया। जिसमें प्रदेश के वित्तमंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने बच्चों को तिलक लगाकर और माला पहनाकर शाला प्रवेश कराए। इसके अलावा उन्होंने बच्चों को किताबें और नई यूनिफार्म भी वितरित किया। इस दौरान उन्होंने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने स्कूली बच्चों से कहा कि सिर्फ नाम की डिग्री के लिए पढ़ाई काफी नहीं है, व्यवहारिक ज्ञान और जरूरी स्किल्स जीवन में सफलता के मुकाम तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि खूब मेहनत करें, अपनी रुचि के अनुसार लक्ष्य बनाएं, उसे पाने के लिए अपना शत-प्रतिशत प्रयास करें और कुछ नया सीखने की ललक को हमेशा बनाए रखें। यह सभी सर्वांगीण विकास की राह पर आपको आगे लेकर जाएंगे। सब कुछ शिक्षा से संभव हुआ
वित्तमंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति, जिला, प्रदेश और देश में बदलाव के लिए शिक्षा सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बदौलत क्या कुछ हासिल किया जा सकता है, इसका उदाहरण स्वयं उनका जीवन है। एक छोटे से गांव बायंग से निकलकर भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन, प्रदेश की राजधानी की कलेक्टरी के बाद अब प्रदेश के वित्त मंत्री का जिम्मा संभालना, यह सब शिक्षा से ही संभव हुआ है। शिक्षा जीवन का मजबूत आधार
इस अवसर पर लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया ने सभी बच्चों से कहा कि शिक्षा जीवन का सबसे मजबूत आधार है। आप सभी के ध्येय को पूरा करने में शिक्षा की सबसे बड़ी भूमिका होगी। इसलिए स्कूली जीवन में खूब परिश्रम करें और आने वाले समय के लिए खुद को तैयार करें। पढ़ाई के साथ खेल पर भी फोकस करें
राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने बच्चों से कहा कि सिर्फ नंबर के पीछे न भागे। पढ़ाई के साथ खेल पर भी फोकस करें। यह व्यक्तित्व विकास के लिए बेहद जरूरी है। इस दौरान महापौर जीवर्धन चौहान ने भी बच्चों को संबोधित करते हुए नटवर स्कूल के अपने छात्र जीवन को याद किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *