लुधियाना में झाड़ियों में मिला व्यक्ति का शव:कई दिन पुरानी है लाश,चेहरे की हालत खराब,काले रंग की पहनी टी-शर्ट

पंजाब के लुधियाना में आज एक व्यक्ति का शव झाड़ियों में मिला। इलाके में बदबू इतनी फैल गई कि लोगों को पहले लगा कि शायद कोई जानवर कही मरा है लेकिन जैसे ही झाड़ियों की तरफ लोगों की नजर गई तो लोग हैरत में पड़ गए। करीब 35 से 40 वर्ष की आयु के व्यक्ति का शव किसी ने झाड़ियों में फेंका हुआ था। मृतक का चेहरा बुरी तरह से खराब हो चुका था। शरीर पर कीड़े चल रहे थे। लोगों ने तुरंत थाना सदर की पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद घटना स्थल पर चौकी बसंत पार्क की पुलिस पहुंची। मृतक के चेहरे का बुराहाल,सिर पर बाल तक नहीं जानकारी देते हुए पुलिस कर्मी बलविंदर सिंह ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि धांदरा रोड ग्रीन सिटी स्थित एक लावारिस शव झाड़ियों में पड़ा है। मौके पर पहुंच जब जांच की तो व्यक्ति का शव बरामद हुआ। उसके सिर के बाल तक नहीं है। चेहरे का हाल बुरा है। शरीर पर कीड़े चल रहे है। शव के हालात मुताबिक लग रहा है कि शव काफी दिन से पुराना है। मृतक व्यक्ति ने शरीर पर काले रंग की टी-शर्ट पहनी है। शहर के विभिन्न थानों में लापता लोगों की सूची चैक की जाएगी ताकि मरने वाले के परिजनों का पता चल सके। फिलहाल मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी चैक किया जा रहा है व्यक्ति की लोकेशन पता चल सके कि वह झाड़ियों तक कैसे और कब आया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *