पंजाब के लुधियाना में सरेआम दुकानों पर बैठे लोगों से लूट के मामले सामने आ रहे है। बदमाश दुकानदारों को दात के बल पर लूट कर ले जा रहे है। ताजा मामला किचलू नगर का सामने आया है। 5 से 6 बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। 5 बदमाशों ने दात के पर की लूट दुकानदार काउंटर पर मौजूद था कि तभी 5 बदमाशों ने उसे दात के बल पर घेर लिया। दुकानदार की पारिवारिक सदस्य महिला उसे बचाने आई लेकिन उसे भी लुटेरों ने दात दिखा कर डरा दिया। हमलावरों ने दुकानदार की तलाशी ली और उसके जेब से करीब 10 से अधिक की नकदी लूट ली। स्टोर पर लगे सीसीटीवी कैमरों में ये घटना कैद हो गई। सामान खरीदने के बहाने आए लुटेरे जानकारी मुताबिक देर रात लोटस डिपार्टमेंट स्टोर में कुछ युवक सामान खरीदने के बहाने आए। दुकान पर जब दुकानदार अकेला रह गया तो उन लोगों ने उसे घेर लिया। उसने लुटेरों का मुकाबला करने की कोशिश की लेकिन बदमाशों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और उसे दात के बल पर लूट लिया। इस घटना के बाद इलाका पुलिस की पेट्रोलिंग पर सवाल उठ रहे है। इस वारदात के बाद इलाका में सहम है। उधर, थाना पीएयू के एसएचओ हर्षवीर सिंह ने कहा कि लुटेरों की पहचान करने में पुलिस जुटी है। जल्द केस को हल कर लिया जाएगा।


