मानसा के पार्क में माली को लाठियों से पीटा:बच्चों को फूल तोड़ने से रोकने पर वारदात, बेटी ने बचाया

पंजाब के मानसा जिले के बुढलाड़ा में नगर कौंसिल पार्क में एक माली को बच्चों के परिजनों ने लाठियों से पीट दिया। घटना उस समय हुई, जब माली ने बच्चों को पार्क से फूल और पौधे तोड़ने से मना किया। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। बेटी ने हाथ जोड़कर बचाया जानकारी के अनुसार पीड़ित माली भरपूर सिंह को गंभीर चोटों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भरपूर सिंह ने बताया कि उन्होंने जब बच्चों को फूल तोड़ने से रोका, तो बच्चे घर चले गए। इसके बाद उनके परिजन लाठियां लेकर आए और उन पर हमला कर दिया। माली ने आरोप लगाया कि उनके साथ जातिगत अपमान और गाली-गलौज भी की गई। उनकी बेटी ने हाथ जोड़कर उन्हें बचाया। समझौता करने का डाला दबाव भरपूर सिंह ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन उन पर समझौता करने का दबाव डाल रहा है। मजदूर नेता भगवत सिंह ने चेतावनी दी है कि अगर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो संघर्ष किया जाएगा। जांच अधिकारी कौर सिंह ने कहा कि भरपूर सिंह के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मामले की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *