लुधियाना में दूसरे दिन भी नहीं मिला युवक का शव:गोताखोंरों ने खंगाली नहर,भाई बोला-लूटपाट वाले समझ कर हत्यारों ने पीटा

पंजाब के लुधियाना में संगोवाल इलाके में नहर में डूबे युवक का शव 24 घंटे बाद भी पुलिस को अभी मिला नहीं है। गोताखोरों की टीम करीब 2 से 3 किलोमीटर तक नहर का एरिया खंगाल चुकी है लेकिन डूबे युवक का कही कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने इस केस में 3 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान विजय कुमार, राम बाबू और अक्षय कुमार निवासी गणपति कालोनी गांव जसपाल बांगर के रूप में हुई है। लापता युवक का नाम गुरविंदर सिंह मनी है। थाना साहनेवाल की पुलिस मामले की जांच कर रही है। लूटपाट का आरोप लगाकर भाई और उसके दोस्त को हत्यारों ने पीटा पुलिस को जानकारी देते हुए मनी के भाई रुपिंदर सिंह ने बताया कि उसका भाई मनी और गुरमीत सिंह दोनों नहर पुल के पास शराब के ठेके से शराब लेकर पुलिस पार कर रहे थे। तभी 10 से 12 प्रवासी व्यक्ति आए। उन लोगों ने उसके भाई और दोस्त गुरमीत को लूटपाट करने वाले अपराधी कहकर बुलाया। आरोपियों ने उनकी बेट और दात के साथ मारपीट की और मनी को नहर में जान से मारने की नीयत के साथ फेंक दिया। मनी का शव अभी तक पुलिस को बरामद नहीं हुआ है। उधर, थाना साहनेवाल के एसएचओ गुरमुख सिंह ने कहा कि नहर में युवक की तलाश की जा रही है। जल्द पुलिस मामले को हल कर लेगी। अभी तक पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयानों पर मामला दर्ज किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *