लुधियाना में दो बाइकों की टक्कर, युवक की मौत:तीन साथी घायल, रॉन्ग साइड आ रहे थे, एक चंडीगढ़ रेफर

लुधियाना जिले के समराला शहर में खन्ना रोड पर श्मशानघाट के सामने दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। तीन अन्य युवक घायल हुए हैं। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल चंडीगढ़ पीजीआई रेफर जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अंबेडकर कॉलोनी समराला के 20 वर्षीय सन्नी के रूप में हुई है। गांव घरखना के 19 वर्षीय हरजीत सिंह को गंभीर चोटों के कारण पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। गांव घरखना के हर्षदीप सिंह (21) और गांव हेड़ियां के रूबल प्रीत सिंह (22) का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों बाइकों का बिगड़ा संतुलन एएसआई अवतार चंद ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक सन्नी अपने दोस्त रूबल प्रीत के साथ खन्ना रोड पर गलत साइड से बाइक चला रहा था। दूसरी तरफ से हरजीत सिंह अपने दोस्त हर्षदीप के साथ बाइक पर आ रहा था। तेज रफ्तार और गलत दिशा में वाहन चलाने के कारण दोनों बाइकों का संतुलन बिगड़ा और टक्कर हो गई। मामले में पुलिस ने जांच की शुरू स्थानीय लोगों ने चारों युवकों को सड़क पर घायल अवस्था में देखा। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया और घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद सन्नी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है, उसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *